मैनपुरी। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद 50 केंद्रों पर शुरू होगी। पीसीएफ के 38, पीसीयू के नौ, भारतीय खाद्य निगम के तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी खरीद का भाव 2015 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है। डीएम के आदेश के बाद विभाग गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारियों में जुट गया है।
गेहूं की सरकारी खरीद के लिए मैनपुरी तहसील के लिए पीसीएफ के पांच, भारतीय खाद्य निगम का एक, कुरावली तहसील के लिए पीसीएफ के छह, घिरोर तहसील के लिए पीसीएफ के आठ, भारतीय खाद्य निगम का एक, भोगांव तहसील के लिए पीसीएफ के आठ, पीसीयू के दो, भारतीय खाद्य निगम का एक, किशनी तहसील के लिए पीसीएफ के चार, पीसीयू के छह, करहल तहसील के लिए पीसीएफ के आठ, पीसीयू के दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
गेहूं की सरकारी खरीद करने वाली सभी संस्थाओं को निर्धारित किए गए सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिससे किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
उदित नारायण सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी