फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पाइप लाइन टूटने से गेहूं की फसल जलमग्न

Wed, 11 Feb 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 1पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी में डूबी गेंहू की फसल हुई बर्बाद, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के गांव सरेंधी से होकर भरतपुर के लिए डाली गई पानी की पाइप लाइन टूटने पर करीब 6 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। पीड़ित किसान ने मंगलवार को एसडीएम खेरागढ़ से शिकायत कर मुआवजे एवं कार्यदायी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




सरेंधी निवासी किसान भूप सिंह एवं देवेंद्र सिंह ने शिकायत में कहा है कि धौलपुर-भरतपुर हाईवे के नजदीक उनके खेत के पास चंबल परियोजना के तहत धौलपुर से भरतपुर के लिए पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से पाइप लाइन टूटने से पानी उनके करीब खेतों में भर गया। करीब 6 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पानी में डूबकर खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें