फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में हलवाई की मौत

Wed, 11 Feb 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सड़क हादसे में हलवाई की मौत, चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन
पिनाहट। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव गरगटू निवासी राजवीर (36) मध्य प्रदेश के जिला बैतूल स्थित तांतखेड़ा में हलवाई का काम करता था। शनिवार की रात वह बाइक से काम पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सोमवार को उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, आगरा ले जाते समय रास्ते में ही राजवीर ने दम तोड़ दिया। पिढ़ाैरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित चार मासूम बच्चों करन चांदनी कल्याण और पूनम को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें