फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल सुरक्षित, आलू और सरसों में हल्का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पांच से नौ जनवरी के बीच हुई बारिश से फसलों में हुए नुकसान का कृषि विभाग ने आकलन किया है। कृषि विभाग के अनुसार आलू और सरसों की फसल में जहां हल्का नुकसान हुआ है, वहीं गेहूं की फसल सुरक्षित है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में आलू, गेहूं और सरसों की फसलें खेत में खड़ी हैं। पांच जनवरी से हुई बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई थी। बारिश के चलते आलू की फसल में झुलसा लगने की आशंका के साथ ही सरसों की फसल का फूल झड़ने और गेहूं की फसल में गिरने का डर था।
मौसम साफ होने के बाद कृषि विभाग ने नुकसान का आकलन के लिए जिलेभर में निरीक्षण कर फसलें देखीं। इसके बाद नुकसान का आकलन का कार्य पूर्ण कर लिया है। कृषि विभाग के अनुसार आलू की फसल में एक प्रतिशत और सरसों की फसल में 0.5 प्रतिशत नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं की फसल में अब तक बाली नहीं निकली है, इसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप निकलने से आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में आलू की फसल पर अब भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि आलू की फसल पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसानों को भी सलाह दी जा रही है कि वे भी फसल पर लगातार नजर बनाए रखें।
जिले में भ्रमण कर फसलों में हुए नुकसान का आकलन किया गया है। सरसों और आलू की फसल में हल्का नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल में कोई नुकसान नजर नहीं आया है।
विज्ञापन

डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें