फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गेहूं की खेत में लगी आग तो किसान घबराए नहीं...सूझबूझ से लिया काम, कई लोगों की फसल को जलने से बचा लिया

Fri, 28 Mar 2025 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किसान के खेत में आग लगी। एक बीघा की फसल जल गई, इसके बाद किसानों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से जुताई करना शुरू कर दी, जिससे आग दूसरे खेतों तक नहीं फैल सकी। 

 
विज्ञापन
गेहूं की खेत में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर में शुक्रवार दोपहर में चरन सिंह पुत्र हाकिम सिंह निवासी इनायतपुर के गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन के तारों में फॉल्ट होने पर उससे निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे किसान के खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन


 

आग को आगे बढ़ने से ऐसे रोका
पीड़ित किसान चरन सिंह ने बताया कि आग लगने पर इसकी सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। किसान ने बताया कि ग्रामीणों और परिवार के लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया।  ट्यूबल से पानी चलाकर आग पर काबू पा लिया गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: हर महीने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल...फिर भी करणी सेना पड़ गई भारी, पुलिस की छह चूक; जिसकी वजह से हुआ बवाल


 

इस तरह बचाई बाकी की फसल
किसान के खेतों में रखी बाकी गेहूं की कटी पड़ी फसल को जलने से बचाया जा सका और आसपास के किसानों की फसल को भी बचाया जा सका। आग लगने से किसान की करीब एक बीघा गेहूं के खेत की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझ जाने पर रास्ते में आ रही फायरब्रिगेड को सूचना देकर वापस कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें -  UP: छेड़छाड़ तो दूर...किसी को नजर उठाकर देखे तक नहीं, छात्रा से की थी शर्मनाक हरकत; पुलिस ने किया ऐसा हश्र
 
विज्ञापन

तो हो सकता था बड़ा नुकसान
ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भागदौड़ कर खेतों में आग को फैलने से रोक लिया गया, नहीं आग विकराल रूप ले सकती थी और आसपास किसानों के खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख होते देर नहीं लगती।

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: गेट टूट जाता तो कोई नहीं बचता...60 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पुत्रवधू ने बयां की दहशत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें