फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दो जुलाई को भी शाम आठ बजे तक शुरू नहीं हो पाई। छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रयास करते रहे। जबकि प्रक्रिया एक जुलाई से ही शुरू होनी थी। दो जुलाई की शाम को प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शाम को वेबसाइट पर प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देेश अपलोड कर दिए गए। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, इनको दूर किया जा रहा है, तीन जुलाई से छात्र-छात्राएं वेब पंजीकरण करा सकेंगे। प्रवेश के संबंध में वेबसाइट पर दिशा-निर्देश डाल दिए गए हैं, छात्र-छात्राएं इसे एक बार ध्यान से पढ़ जरूर लें।
शैक्षणिक कैलेंडर में वेब रजिस्ट्रेशन की गलत जानकारी दी
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देशों के साथ शैक्षणिक सत्र 2021-22 का कैलेंडर भी वेबसाइट पर शाम करीब सात बजे अपलोड कर दिया गया। इसमें स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 30 जुलाई डाली गई। कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में पंजीकरण शुरू होने की तारीख 26 जुलाई दी गई। जानकारी होने पर शाम करीब पौने आठ बजे स्नातक प्रवेश वर्ष में प्रवेश के लिए अलग से सूचना अपलोड की गई। इसमें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की उपलब्धता की तारीख एक जुलाई से और आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त दी गई।
विज्ञापन

प्रवेश के संबंध में जारी दिशा-निर्देश
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेजों में विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित नियमों के तहत मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।
- जिन पाठ्यक्रमों की अनापत्ति या संबद्धता विभिन्न बॉडीज की ओर से की जाती है, उनमें प्रवेश उन्हीं के निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।
- सत्र 2021-22 में प्रवेश एडमिशन मॉनीटरिंग सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पांच चरण, पंजीकरण, वेब रजिस्ट्रेशन, फार्म भरना, पाठ्यक्रम चुनना, फार्म प्रिंट करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसके बाद छात्र जिस संस्थान या कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता है, वहां प्रवेश के लिए रिपोर्ट करेगा। ऑनलाइन पोर्टल से छात्र अपनी योग्यता के अनुसार कितने भी पाठ्यक्रमों का चयन कर सकता है। इसके लिए उसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं भरना होगा।
- सभी आवासीय संस्थान व कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वह उन्हीं छात्रों का प्रवेश ले सकेंगे जो एडमिशन मॉनीटरिंग सिस्टम की निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
- कॉलेजों की ओर से प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in के पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएं वेबसाइट पर हैं।
विज्ञापन

- वेब रजिस्ट्रेशन के लिए स्नातक स्तर पर 100 और परास्नातक स्तर पर 200 रुपये शुल्क के रूप में लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें