फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए भी वेब पंजीकरण अनिवार्य, जानिए कब तक चलेगी प्रक्रिया

Mon, 11 Jan 2021 02:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : self
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड कॉलेजों में काउंसिलिंग से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। इन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा, साथ ही कॉलेज आवंटन का पत्र अपलोड करना होगा। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय से संबद्ध 430 से अधिक बीएड कॉलेजों में करीब 20 हजार सीटें हैं। इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड की काउंसिलिंग कराई गई। अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि कुलपति प्रो. अशोक मित्तल के निर्देश पर यह व्यवस्था बनाई गई है। बीएड में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण प्रक्रिया खोल दी गई है। छात्रों ने पंजीकरण कराना शुरू भी कर दिया है। करीब 15 दिन यह प्रक्रिया चलेगी।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया कदम
विश्वविद्यालय प्रशासन ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह कदम उठाया है। कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वह छात्र-छात्राओं का सीधे प्रवेश न लें, पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के लिए कहा जाए। पंजीकृत छात्रों का ही प्रवेश लिया जाए। प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले बीएड के सभी छात्रों का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कोई अतिरिक्त प्रवेश कॉलेज नहीं ले पाएंगे। सत्र 2004-05 में बिना काउंसिलिंग वाले छात्रों का प्रवेश बड़ी संख्या में ले लिया गया था। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि: आवासीय संस्थानों के छह पाठ्यक्रमों में बढ़ाई सीटें
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों में संचालित छह पाठ्यक्रमों की सीटें चालू शैक्षणिक सत्र में बढ़ा दी गई हैं। इनमें सीटों के अनुपात में अधिक आवेदन मिले थे। बढ़ाई गई सीटों पर प्रवेश भी हो गए, कोई सीट खाली नहीं है।

अधिक आवेदन को देखते हुए निर्णय लिया गया, बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले भी हो चुके
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में एमएससी केमिस्ट्री में 12 सीटें थीं, इन्हें बढ़ाकर 15 कर दिया है। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के सर्वाधिक चार पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाई गई हैं। इसमें एमएससी जूलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोटेक और एमएससी बायो-केमिस्ट्री में 20-20 सीटें थीं, इन्हें बढ़ाकर 25-25 कर दिया है। वहीं, पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान में समाज शास्त्र की सीटें 40 से बढ़ाकर 50 कर दी गई हैं।

विवि के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप का कहना है कि सीटें बढ़ाने के बाद तत्काल संबंधित पाठ्यक्रमों की सभी सीटें भर गईं। विवि के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि संबंधित विभागों में उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए सीटें बढ़ाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें