Agra Weather News: आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों से सुकून भरा रहा है। बुधवार को भी बारिश की संभावना है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले योग के अधिकांश आयोजन खुले मैदान के बजाए इनडोर शिफ्ट कर दिए गए हैं।
तापमान में 12.1 डिग्री की आई कमी
शहर का मौसम पिछले दो दिनों से खुशनुमा है। आसमान में दिनभर काली घटाएं छाई रहने से मंगलवार को तो सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिनभर शहर को भिगोती रही। दो दिनों की बारिश ने तापमान भी गिरा है। रविवार से मंगलवार के अधिकतम तापमान में 12.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।