फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather News: रिमझिम बरसेंगे बादल, मौसम रहेगा खुशनुमा, पढ़ें कब तक रहेगी राहत; फिर आएगी तपिश

Wed, 21 Jun 2023 12:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Agra Weather News: जिले में बुधवार को भी बादल रिमझिम बरसेंगे। इससे मौसम खुशनुमा रहेगा। पढ़ें कब तक राहत रहेगी। क्या फिर आएगी तपिश ? 
विज्ञापन
Agra Weather News: आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों से सुकून भरा रहा है। बुधवार को भी बारिश की संभावना है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले योग के अधिकांश आयोजन खुले मैदान के बजाए इनडोर शिफ्ट कर दिए गए हैं।

तापमान में 12.1 डिग्री की आई कमी

शहर का मौसम पिछले दो दिनों से खुशनुमा है। आसमान में दिनभर काली घटाएं छाई रहने से मंगलवार को तो सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिनभर शहर को भिगोती रही। दो दिनों की बारिश ने तापमान भी गिरा है। रविवार से मंगलवार के अधिकतम तापमान में 12.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

इतना रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान

यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री का अंतर रहने से गर्मी का प्रभाव फिलहाल महसूस नहीं हो रहा। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: अचानक आगे बढ़ गया भगवान जगन्नाथ का रथ, धक्का लगने महिला व बच्चा नीचे गिर गए, लोगों ने बचाया

अगले दो-तीन दिन छाए रहेंगे बादल 

हालांकि बारिश के बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को आर्द्रता 92 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञान डॉ. संदीप सिंह के अनुसार, बुधवार को बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें