फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: आगरा में 27.9 मिमी हुई बारिश, सात डिग्री लुढ़का पारा, आज-कल भी बारिश के आसार

Sat, 18 Sep 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

बीते 24 घंटों में ताजनगरी में 27.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को भी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
आगरा में हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार सुबह तक होती रही। रात में 10.8 मिमी बारिश हुई तो दोपहर में फिर से बादल बरसे और 17.1 मिमी बारिश हुई। बीते 24 घंटों में ताजनगरी में 27.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि लगातार बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, जो 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को भी बारिश हो सकती है। 

बारिश से आगरा का हुआ बुरा हाल: कई जगहों पर सड़कें धंसी, हाईवे की दीवार ढही, जलभराव बना मुसीबत
विज्ञापन


16 सितंबर 1939 के नाम है बारिश का रिकॉर्ड
ताजनगरी में 82 साल पहले 16 सितंबर 1939 को महज 24 घंटे के अंदर 286 मिमी बारिश हुई थी, जो अब तक रिकॉर्ड है। इस पूरे माह 609 मिमी बारिश हुई थी। तब से अब तक सितंबर महीने का रिकॉर्ड टूट नहीं सका है। 

Trending Videos
विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में गिरावट का रिकॉर्ड 6 सितंबर 1999 के नाम है, जब न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस बार लखनऊ, दिल्ली समेत कई महानगरों में बारिश के रिकॉर्ड टूटे हैं, लेकिन आगरा में अब तक 357 मिमी बारिश हुई है और यह सामान्य से 37 फीसदी कम है।

जलभराव बना मुसीबत
बारिश में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया तो नाले और हाईवे की दीवार ढह गईं। फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के सामने नेशनल हाईवे की 10 फुट ऊंची दीवार गिर गई, जिसका मलबा सर्विस लेन पर गिर पड़ा। दो साल पहले ही इसी जगह यही दीवार गिरी थी, जिसमें कई कारें दबने से क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें