फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, तापमान 40 डिग्री के पार, गर्मी से लोग हुए बेहाल

Thu, 06 May 2021 08:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्ताह गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी हो सकती है, लेकिन तापमान में कमी या गर्मी से राहत नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरे दिन आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में बना रहा। मंगलवार को आगरा सूबे में सबसे गर्म शहर रहा, लेकिन बुधवार को सबसे गर्म शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गया। सूबे में सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जिसके बाद आगरा में पारा सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्ताह गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी हो सकती है, लेकिन तापमान में कमी या गर्मी से राहत नहीं मिल सकेगी।

विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस और रात में दो डिग्री ऊपर रहा। बादलों की लुकाछिपी शाम को हुई, लेकिन इसका असर गर्मी पर नहीं पड़ा। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। लू के थपेड़े दोपहर भर झुलसाते रहे। शाम को सूर्यास्त के बाद भी गर्मी की तपिश महसूस होती रही। गुरुवार की शुरुआत भी उमसभरी गर्मी के साथ हुई। 

पिछले साल के मुकाबले ज्यादा गर्मी
मई माह में जहां तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है वहीं गर्मी पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा है। पांच मई को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था। इस बार अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मई 2020 के पहले हफ्ते का तापमान जहां 35 से 38 डिग्री सेल्सियस बना रहा था वहीं इस वर्ष मई के पहले सप्ताह की शुरुआत 40 डिग्री सेल्सियस से हुई है।
विज्ञापन


शहर   अधिकतम   न्यूनतम
झांसी    42    27.6
आगरा   40.8    26.8
बांदा     40.2    26.2
अलीगढ़    39    24.8
प्रयागराज    37.6    26


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें