मौसम विज्ञानी एके मिश्रा के मुताबिक मंगलवार सुबह से ही तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। ग्वालियर के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो आगे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी 3 मार्च को दस्तक दे देगा, इससे बुधवार शाम को बादल डेरा जमा लेंगे।
संबंधित खबर- आगरा: 123 साल में पहली बार फरवरी में पारा 34.8 तक पहुंचा, पूरे महीने सामान्य से ज्यादा रहा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान में कमी के आसार हैं। आज सुबह से ही तापमान में कमी होना शुरू हो जाएगी जो चार मार्च तक चलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादलों के छाने और बारिश के आसार बन रहे हैं। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाओं के बीच बारिश हो सकती है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।