फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भरभराकर गिर गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 15 Jan 2024 09:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक निर्माणाधीन पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Agra: भरभराकर गिर गई निर्माणाधीन पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की तड़के निर्माणाधीन पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। तेज आवाज हुई तो लोग घरों से बाहर निकलकर पहुंचे। देखा तो पानी ती टंकी धराशाई हो चुकी थी। हादसा ओम श्री ग्रीन होम्स फेज वन, शमशाबाद रोड, नगला कली में हुआ। 

विज्ञापन


बताते चलें कि यह टंकी कॉलोनी के लिए एक बिल्डर द्वारा बनाई गई थी। हादसा  रात लगभग 2 बजे हुआ। गनीमत रही कि रात होने की वजह से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। दिन में हादसा होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि इस हादसे में नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें