फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बिजली फॉल्ट होने से सिकंदरा वाटरवर्क्स ठप, आधे शहर की जलापूर्ति बंद

Tue, 12 Oct 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बिजली फॉल्ट से सोमवार शाम 6.06 बजे सिकंदरा वाटरवर्क्स ठप हो गया। इससे आधे शहर की जलापूर्ति बंद हो गई। मंगलवार सुबह भी आधे शहर की जलापूर्ति बंद रह सकती है। 
विज्ञापन
टंकी से पानी भरते स्थानीय निवासी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बिजली फॉल्ट होने से सिकदंरा वाटरवर्क्स के गंगाजल और यमुना जल के शोधन प्लांट बंद हो गए, जबकि ओवरहेड टंकियों और भूमिगत जलाशयों को पानी देने वाली मोटरें बंद हो जाने से पानी का संकट खड़ा हो गया। आधे शहर के चार लाख से ज्यादा लोगों को सोमवार रात पानी के लिए परेशान होना पड़ा। देर रात तक फॉल्ट तलाशा नहीं जा सका। इससे मंगलवार सुबह भी आधे शहर की जलापूर्ति बंद रह सकती है। 

विज्ञापन


सिकंदरा वाटरवर्क्स से लॉयर्स कालोनी, दयालबाग, नगला हवेली, सूर्य नगर, संजय प्लेस, घटिया आजम खां, लोहामंडी, मदिया कटरा, कैलाशपुरी, आवास विकास कालोनी, सिकंदरा, शाहगंज, बोदला, गढ़ी भदौरिया, केदार नगर, रामनगर पुलिया, प्रकाश नगर, शाहगंज द्वितीय और शाहगंज तृतीय जोनल पंपिंग स्टेशन, अर्जुन नगर, ईदगाह, नगला छऊआ, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, राजनगर, जयपुर हाउस, प्रताप नगर, साकेत कालोनी आदि इलाकों में पानी का संकट बना रहा। 

एक माह में तीसरी बार बंद हुआ प्लांट
सिकंदरा वाटरवर्क्स के पास पेड़ों की छंटाई न होने से दो बार पहले भी फॉल्ट हो चुका है, जिससे दोनों ट्रीटमेंट प्लांट एक दिन के लिए बंद रहे थे। सोमवार को तीसरी बार प्लांट बंद हुआ है। सिकंदरा वाटरवर्क्स की लाइन का अनुरक्षण न करने के कारण बार-बार समस्या आ रही है। इससे चार लाख से ज्यादा लोग परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आपूर्ति हो सकती है प्रभावित
जलकल के सचिव एसके श्रीवास्तव ने कहा कि सोमवार शाम को फॉल्ट हो गया, जिसे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की टीम रात तक तलाश नहीं कर पाई। हमारे गंगाजल और यमुना जल के दोनों प्लांट बंद हैं। सुबह की आपूर्ति भी इस वजह से प्रभावित रहेगी।  

15 अक्तूबर से 4 नवंबर तक गंगाजल का संकट
सफाई के कारण ऊपरी गंगा नहर की वार्षिक नहर बंदी 15 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच की जाएगी। इससे आगरा में पाइप लाइन के जरिए बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से मिल रहे गंगाजल में कमी आने से दशहरा से दिवाली के बीच जलसंकट गहरा सकता है। 

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संदीप कुमार ने पश्चिम क्षेत्र के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर ऊपरी गंगा नहर की सफाई का काम दिवाली से पहले पूरा करने को कहा है ताकि छठ पर्व पर पानी का संकट न रहे। दशहरा से दिवाली के बीच बुलंद शहर के पालड़ा फॉल को इस ऊपरी गंगा नहर से पानी नहीं मिल पाएगा। इसका असर आगरा की जलापूर्ति पर पड़ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें