फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी की केवल में हुआ फाल्ट, तीन हजार घरों की पानी सप्लाई बंद

विज्ञापन
शहर के करहल चौराहे के निकट वाटरबॉक्स स्थित टंकी में पानी सप्लाई केंद्र यहां आने वाली केवल में हुआ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल चौराहा के पास वाटर बॉक्स स्थित पानी की टंकी की सप्लाई तीन दिन से बाधित चल रही है। सप्लाई बाधित होने से चार मोहल्लों के करीब तीन हजार घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। पेयजल सप्लाई बाधित होने का कारण विद्युत केबल में फॉल्ट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

करहल चौराहे के निकट वाटर बॉक्स में बनी पानी की टंकी से शहर के मोहल्ला अग्रवाल, न्यू अग्रवाल, गाड़ीवान और शृंगार नगर की सप्लाई है। वर्तमान में टंकी के पास नगर पालिका निर्माण कार्य करा रही है। जिसके चलते मंगलवार की सुबह केबल में फॉल्ट हो गया था।
केबल में फॉल्ट होने के कारण टंकी की सप्लाई बाधित हो गई जिससे मोहल्ला अग्रवाल, न्यू अग्रवाल, गाड़ीवान और शृंगार नगर की पानी की सप्लाई बृहस्पतिवार तक बंद रही। आक्रोशित लोगों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की तो बिजली विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को मौके पर जाकर पानी की सप्लाई शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका और बिजली विभाग में नहीं है सामंजस्य
शहर में कई स्थानों पर नगर पालिका और बिजली विभाग के बीच सामंजस्य न होने के कारण लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। नगर पालिका कार्यालय के जलकल लिपिक वरुण मिश्रा का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी सूचना देने के बाद भी फॉल्ट ठीक करने समय से नहीं पहुंचते। वहीं बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि नगर पालिका समय से सूचना नहीं देता है।
तीन दिन से पानी की सप्लाई बाधित है। कई बार नगर पालिका को फोन किया गया लेकिन समस्या को निदान नहीं हुआ है।
राजा भैया
की सप्लाई बाधित है। बिजली केवल में फॉल्ट हुआ था, जो ठीक कराने की बात कही जा रही है। लेकिन सुबह तक पानी की सप्लाई नहीं आई।
मनोज कुमार
तीन दिन से पेयजल संकट है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। बिजली विभाग और नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
सोनू चौहान
तीन दिन से पेयजल संकट है। नगर पालिका के कर्मचारी शाम से आपूर्ति सप्लाई कराने की बात कह रहे हैं। केवल में फाल्ट एक घंटे में भी ठीक हो सकता था। लेकिन तीन दिन क्यों लगे।
मोहित कुमार
करहल चौराहे के निकट केबल में दो स्थानों फॉल्ट हुआ था। एक स्थान का फॉल्ट ठीक करा दिया गया, लेकिन दूसरे को खोजने में समय लगा, जिससे पानी सप्लाई बाधित रही। देर शाम तक फॉल्ट ठीक करा दिया जाएगा। शुक्रवार से ठीक से सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें