फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज यमुनापार सहित 10 इलाकों को नहीं मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के पास पानी की 28 इंच की पाइपलाइन लीक हो गई, जिस वजह से इस पूरे क्षेत्र में प्रेशर कमजोर रहने से पानी का संकट बना हुआ है। जलकल विभाग इस पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुक्रवार सुबह से शुरू करेगा, जिस वजह से इससे जुड़े क्षेत्रों और यमुनापार सहित 10 इलाकों की जलापूर्ति एक दिन के लिए ठप रहेगी। जलकल विभाग ने लोगों से पानी भरकर रख लेने की अपील की है।
विज्ञापन

वाटरवर्क्स से लंगड़े की चौकी की 28 इंच की लाइन लीकेज की मरम्मत का काम होना है। जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के पास पाइपलाइन की मरम्मत के कारण सप्लाई सुबह से शाम तक बंद रहेगी। इस वजह से लंगड़े की चौकी, गांधी नगर, विजय नगर, वजीरपुरा, रिंग रोड, नेहरू नगर, ट्रांसयमुना कॉलोनी आदि 10 क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहेगी। लोगों से अपील है कि सुबह जब जलापूर्ति हो तो एक दिन के लिए पानी का भंडारण करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें