फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा पहुंचे जल पुरुष राजेंद्र सिंह, बोले- सरकार संवेदनहीन... तभी बरकरार है पानी की समस्या

Wed, 11 Sep 2024 12:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जल पुरुष राजेंद्र सिंह मंगलवार को आगरा पहुंचे। जल सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सरकार पर तंज कसा। कहा कि सरकार संवेदनहीन है तभी पानी की समस्या बरकरार है। 
विज्ञापन
मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल पुरुष राजेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल पुरुष राजेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि संवेदनहीन सरकार है, इसलिए आगरा में पानी की समस्या बरकरार है। यहां के नेता नेताओं में संवेदनशीलता आ जाए तो वह आगरा में जल संरक्षण के लिए कार्य करें। ताकि बरसात का पानी यूं ही बर्बाद नहीं होगा। उन्होंने उटंगन जैसी बरसाती नदियों के पानी को सहेजने को आवश्यक बताया।

विज्ञापन


जल संरक्षण के लिए पिछले 50 वर्षों से काम कर रही संस्था तरुण भारत संघ के 50 साल पूरे होने की खुशी में मंगलवार को जल पुरुष जागरुकता यात्रा लेकर आगरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिन शहरों में जल संकट है। वहां के लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हमने अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में आगरा पहुंचे हैं।

जल पुरुष का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके हम भरपूर जल संरक्षण कर सकते हैं मगर हम पानी को यूं ही बर्बाद कर देते हैं। भविष्य का सबसे बड़ा संकट जल का ही होगा। ऐसे में आगरा में उटंगन नदी को पुनर्जीवित करने के प्रयास सराहनीय है। फतेहाबाद रोड स्थित शीरोज कैफे पर जल यात्रियों का स्वागत किया गया। 
 

सिविल सोसाइटी ने जल पुरुष के साथ पानी के संकट पर संगोष्ठी आयोजित की। वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने बताया कि उटंगन नदी के पानी संरक्षण को रिहावली गांव में बांध बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिला पंचायत की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए काम किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

जल पुरुष राजेंद्र ने बताया कि दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान वह इस समस्या और प्रोजेक्ट को रखेंगे। शहर में एक बांध की जरूरत है तभी जल संरक्षण हो सकेगा। एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने भी मिशन से जुड़कर जागरुकता पत्रक बांटे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें