फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराजों से बढ़ा पानी का दबाब, गंगा नदी में लो फ्लड

विज्ञापन
कासगंज की कछला गंगानदी। फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से कछला गंगा नदी में पानी बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों से बढ़ रहे पानी से गंगा नदी में सामान्य बाढ़ लो फ्लड तक पहुंच गई है। अभी और भी बाढ़ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में नदी में पांच सेंटीमीटर तक जल स्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

कछला गंगा नदी में हर वर्ष बाढ़ के हालात बनते हैं। इस वर्ष भी गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जल स्तर कम अधिक हो रहा है। उतरता चढ़ता पानी कटान का खतरा बनाए हुए है। पिछले पांच दिनों से पानी प्रतिदिन बढ़ रहा है। कारण है कि बैराजों से पानी का दबाव बना हुआ है। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से प्रतिदिन हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी कछला गंगा नदी के माध्यम से पास हो रहा है, लेकिन दबाव अधिक होने के कारण नदी धीमे-धीमे उफान पर आ रही है।
रविवार को गंगा नदी का जलस्तर 163.60 मीटर जो बढ़कर सोमवार को 163.65 मीटर तक पहुंच गया। रविवार के तक गंगा नदी में सामान बाढ़ के हालात थे, लेकिन जल स्तर बढ़ते ही गंगा नदी में सोमवार को लो फ्लड हो गया है। इसको लेकर सिंचाई विभाग सतर्क है। विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। सिंचाई विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग की टीमें भी जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें