फिरोजाबाद। नई आबादी वाले क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को अब पानी का संकट नहीं झेलना होगा। शासन से मिली 15वें वित्त की घनराशि से नगर निगम द्वारा नई आबादी वाले क्षेत्रों में 19 स्थानों पर टीटीएसपी टंकियों के निर्माण कराया जा रहा है। आठ स्थानों पर निर्माण कार्य भी शुरु हो गया। जिनका मेयर नूतन राठौर ने निरीक्षण किया।
नगर निगम की सीमा में शामिल हुए नई आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग लंबे अर्से से पानी का दंश झेल रहे थे। जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से सप्लाई भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाता था जबकि क्षेत्रीय लोग पाइपलाइन डलवाने की मांग कर रहे थे। मेयर नूतन राठौर ने पेयजल संकट दूर करने के लिए 15वें वित्त की धनराशि से 19 टीटीएसपी टंकियों के निर्माण को हरी झंडी दी थी, जिसका सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया।
इन क्षेत्रों से दूर होगा पानी का संकट
राजकुमार सविता के घर के पास, ककरुऊ कोठी लक्ष्मीनगर, लालपुर, वीरांगना झलकारी बाई स्कूल के पास, किशन नगर, सवितानगर, कुशवाहा नगर, ढोलपुरा जाटव बस्ती, कमला नगर, महादेवनगर, प्रदीप नगर नगला भाऊ, हंस वाहिनी स्कूल पास, नगला पचिया, विनय नगर, दतौजी खुर्द, ओमनगर, उर्दू नगर, 60 फुटा रोड, रहमानियां स्कूल के पास।
इन क्षेत्रों का मेयर ने किया निरीक्षण
मेयर नूतन राठौर ने सोमवार ओमनगर, उर्दू नगर, 60 फुटा रोड व रहमानियां मस्जिद के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों को समस्याओं से जल्द से जल्द निजात दिलाने का अश्वासन दिया।