फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वारंटी लालू को गिरफ्तार कर ही लिया... नाम दर्ज हैं 17 मुकदमे, पुलिस को 12 साल से दे रहा था चकमा

Sun, 20 Oct 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद पुलिस ने वारंटी लालू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। वो 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके ऊपर 17 मुकदमे दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में हत्या, चोरी व अन्य धाराओं के 17 मुकदमों में फरार चल रहे वारंटी को 12 साल के बाद मटसेना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी तलाश काफी समय से कराई जा रही थी। आरोपी मटसेना थाने का गैंगस्टर भी है। आरोपी के खिलाफ मटसेना पुलिस ने 2012 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। आरोप है कि उसने 14 साल की उम्र में पहली हत्या की थी।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वारंटियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के क्रम में मटसेना पुलिस ने दो साल से 17 मुकदमों के मामले में फरार चल रहे वारंटी को पकड़ा है। थाना प्रभारी रंजना गुप्ता ने बताया कि नगला वैद्य सोरामगढ़ी निवासी लालू को काफी सुरागकसी के बाद पकड़ा है।

उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों के अलावा आगरा के एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। उसने हत्या, जानलेवा हमला, चोरी, लूट के अलावा अन्य वारदाताें को अंजाम गैंग बनाकर किया था। मटसेना थाने का गैंगस्टर भी है। इसके खिलाफ मटसेना पुलिस ने 2012 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें