फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टैक्सी चालक रहें सावधान...ऑनलाइन बुक की कार, फिर लूट ली; पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे

Sun, 20 Oct 2024 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कार की ऑनलाइन बुकिंग करके लूटने वाले दो शातिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। 24 घंटे बाद ही पुलिस ने लूटी गई कार को भी बरामद कर लिया। 

 
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग में ऑनलाइन बुकिंग करके बदमाशों ने ट्रैवल एजेंसी मालिक को मारपीट कर कार से बाहर फेंक दिया और गाड़ी लूट ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार की शाम दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर कार भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


कौलारां कला, थाना डौकी के सचिन बघेल की ट्रैवल एजेंसी है। चालक के नहीं होने पर वह खुद भी गाड़ी चलाते हैं। सचिन ने बताया कि 17 अक्तूबर की दोपहर दयालबाग के राज चौधरी के नाम से उनकी कैब को ऑनलाइन बुक किया गया। बुकिंग करने वाले ने उन्हें न्यू आगरा बुलाया। वहां राज चौधरी एक युवक के साथ मिला। राज ने बताया कि उसे एटा से अपनी पत्नी और मां को लेना है, वहां से बरेली जाएंगे।

दोनों युवक उन्हें एटा लेकर गए। राज चौधरी चालक के बराबर वाली सीट पर और उसका साथी पीछे बैठा था। बृहस्पतिवार रात 12 बजे वह एटा पहुंचे। वहां पर पहुंचने पर युवक ने पत्नी को कॉल किया। एटा बस स्टैंड पर ले गए। आधा घंटे बाद भी जब पत्नी नहीं आई तो राज ने साथी का नाम लेते हुए कहा कि लक्की आगरा में जरूरी काम आ गया है।
विज्ञापन


सचिन बघेल के अनुसार दोनों युवकों ने उसे आगरा लौटने के लिए कहा। देर रात करीब साढ़े 3 बजे दोनों उसे दयालबाग में हीराबाग के पास लेकर पहुंचे। वह कार सड़क किनारे खड़ी करके युवकों को अपना भाड़ा बता रहा था। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे दूसरे बदमाश ने अपनी साफी उसके गले में डालकर फंदा कस दिया। इसके बाद कार से बाहर फेंक दिया। दोनों कार लेकर भाग गए।

उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि थाना न्यू आगरा पुलिस ने दयालबाग से दोनों कार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने नाम दयालबाग निवासी लवकेश और राहुल शर्मा बताए। उनके पास से लूटी गई कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें