फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन की ओपीडी में पौन घंटे का इंतजार, देर से पहुंचे चिकित्सक 

Wed, 04 May 2022 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएन की ओपीडी में मरीजों को देखने का समय सुबह आठ बजे से है। वहीं पौने नौ बजे के बाद मरीजों को ओपीडी में प्रवेश दिया गया। भीषण गर्मी में लाइन में लगे मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन
एसएन की ओपीडी में इंतजार करते मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एनएस मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाने के लिए मरीजों को मंगलवार को देर तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी के अंदर प्रवेश सुबह पौने नौ बजे के बाद दिया गया। चिकित्सकों के नहीं पहुंचने की वजह से सुरक्षा गार्डों ने मरीजों को बाहर ही रोके रखा। 

विज्ञापन


मरीज लाइन में लगने और धूप से बचने के लिए सुबह सात बजे से पहले ही पहुंच गए थे। सुबह आठ बजे से पर्चा बनवाने के बाद ओपीडी में पहुंचे तो चैनल बंद था। मरीजों को बाहर ही रोक दिया गया। सभी बाहर ही लाइन में लग गए। पौने नौ बजे के बाद चिकित्सकों का आना शुरू हुआ, इसके बाद मरीजों को अंदर भेजा गया। ईद होने से मरीजों की संख्या मंगलवार को कम रही। 

पैर में लगा प्लास्टर कटवाने आई मालती देवी ने बताया कि वह सुबह पौने आठ बजे एसएन पहुंच गई थीं। पर्चा बनवाने के बाद ओपीडी में पहुंचीं तो पौन घंटे बाहर इंतजार करना पड़ा।  
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि डॉक्टर ओपीडी में समय से पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ईद होने से विभागों में अवकाश था, हो सकता है कुछ चिकित्सक देर से पहुंचे हों। चिकित्सकों का समय से ओपीडी में पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा। 

लेडी लॉयल में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहे स्ट्रेचर 

लेडी लॉयल जिला महिला चिकित्सालय में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर महिलाओं को भी स्ट्रेचर नहीं मिल पा रहे हैं। मंगलवार को बमरौली अहीर से पूजा एंबुलेंस से लेडी लॉयल की नई बिल्डिंग में पहुंचीं। परिजनों ने कुछ देर देखा कोई मदद के लिए नहीं आया तो उन्होंने खुद पूजा को एंबुलेंस से उतारा। बिना स्ट्रेचर के अंदर ले गए। अंदर गर्भवती महिलाएं सीढ़ी के नीचे फर्श पर सो रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें