फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: नहर में मिला ईंट भट्ठा मजदूर का शव, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

Wed, 04 May 2022 11:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले में आज सुबह सरनऊ नहर में  ईंट भट्ठा मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूर बीती रात से लापता था, जिसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी।
 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और नहर से शव के बाहर निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव श्यौराई निवासी ईंट भट्ठा मजदूर की नहर में डूबकर मौत हो गई। काफी तलाश के बाद बुधवार सुबह गांव से 8 किमी दूरी पर शव निकाला गया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


श्यौराई निवासी भगवान सिंह (50) वर्ष गांव सरनऊ के भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार शाम भट्ठे के पास से बह रही नहर में नहाने के लिए उतर गया। इस बीच वह पानी में डूब गया। बहुत देर तक बाहर नहीं आया तो ग्रामीणों ने भट्ठा संचालक और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर संचालक और पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू कराई। लेकिन रात में कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह 9 बजे अधेड़ का शव गांव से 8 किमी दूरी पर मिला। 

आक्रोशित परिजन हंगामा करते हुए भट्ठा संचालक पर हत्या कर नहर में शव फेंकने का आरोप लगाने लगे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और नहर में नहाते समय डूबने की तहरीर दी गई। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि अधेड़ की मौत पर परिजन की ओर से मिली तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें