फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे वृंदावन के मार्ग, लगाई जा रहीं सोलर स्ट्रीट लाइट

Sun, 28 Jan 2024 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा-वृंदावन नगर निगम बिजली से चलने वाली स्ट्रीट लाइट को अलविदा कर रहा है। यहां 1.75 करोड़ से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रहीं हैं।
 
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा मार्ग को सौर ऊर्जा से रोशन करने के बाद अब नगर निगम द्वारा वृंदावन के मुख्य मार्गों को रोशन किया जाएगा। इसके लिए निगम द्वारा बिजली की स्ट्रीट लाइटों को अलविदा करके सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। फरवरी माह तक पूरा होने वाले इस कार्य में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुरूप मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने विद्युत की स्ट्रीट लाइटों को अलविदा कर दिया है। अब वृंदावन और उसके आसपास सौर ऊर्जा से जलने वाली स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। नगर निगम ने मथुरा मार्ग पर पागल बाबा मंदिर से लेकर बिरला मंदिर तक 216 सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगभग तीन करोड़ की लागत से पिछले महीने लगाईं। अब वृंदावन में रमणरेती पुलिस चौकी से लेकर गौतमपाड़ा तिराहा तक 100 स्ट्रीट लाइट और सुनरख तिराहा से रामताल स्थित कृष्णा कुटीर तक 110 सौ ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इन मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लग जाने से अंधकार वाले मार्गों पर दुधिया रोशनी होगी।

नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि मथुरा मार्ग पर सौर ऊर्जा से जलने वाली लगाई स्ट्रीट लाइट के बाद अब वृंदावन के दो प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। एक लाइट 45 वाट क्षमता है। एक पोल पर दो और आवश्यकतानुसार तीन लाइट लगाई जा रही है। इन पोलों पर ही सोलर पैनल लगे हैं, जिससे लाइट रिचार्ज होंगी। यह कार्य फरवरी माह तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें