फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हो रहा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 09 May 2021 10:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले की रिजावली, वाजिदपुर-कुतुकपुर, जसराना देहात ग्राम पंचायत में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जसराना देहात के पोलिंग बूथ पर पुलिस और मतदान कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले की रिक्त तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए रविवार सुबह सात बजे से मतदान कराया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायत में मतदान हो रहा है, उनमें जसराना ब्लाक की जसराना देहात, टूंडला की रिजावली एवं फिरोजाबाद ब्लाक क्षेत्र की वाजिदपुर-कुतुकपुर शामिल हैं। तीन जगहों पर मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। 

विज्ञापन


टूंडला ब्लाक की रजावली ग्राम पंचायत के प्रधान पद की प्रत्याशी सुधारानी, फिरोजाबाद ब्लाक के वाजिदपुर कुतुकपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी भूरी सिंह, जसराना देहात की प्रधान प्रत्याशी विनीता कुमारी की नामांकन के बाद मौत हो गई थी। इसके कारण चुनाव आयोग ने तीनों ग्राम पंचायतों में चुनाव निरस्त कर दिया था। 

तीन ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए जसराना देहात में सात मतदेय, वाजिदपुर-कुतुकपुर और रिजावली में क्रमश: तीन-तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जसराना में सुबह नौ बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बाकी दो ग्राम पंचायतों में भी 10 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें