फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता: सीनियर वर्ग में चित्रगुप्त और आरसी के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 11 Oct 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय कराते गोपाल कुलश्रेष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जनपदीय सीनियर और सब जूनियर वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग में चित्रगुप्त, बालिका वर्ग में आरसी की छात्राओं ने जीत हासिल की। वहीं सब जूनियर बालक व बालिका दोनों वर्गों में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा का दबदबा रहा। 
विज्ञापन

   
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार कोच जनपदीय सीनियर व सब जूनियर बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज श्रीराम नगर रठेरा ने श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज को 2-1 से पराजित किया। 

बालिका वर्ग में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा की छात्राओं ने आरसी कन्या इंटर कॉलेज को 2-0 से पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग में आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा की छात्राओं को 2-0 पराजित किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज के छात्रों को 2-1 से पराजित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की प्रतियोगिता श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के सहयोग से तथा बालिका वर्ग की प्रतियोगिता कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज के सहयोग से कराई गई। पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता से सभी चारों वर्ग में मंडलीय खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया।  

इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक हिमांशु यादव, जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार, वॉलीबाल कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, आरसी कालेज की व्यायाम शिक्षिका पूजा भदौरिया, श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा से अजय यादव ने निर्णायक की भूमिका अदा की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें