फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: 30  से 35 की उम्र में ही गठिया का खतरा! विटामिन-डी, कैल्शियम की कमी; मोटापा बन रहा बड़ी वजह

Mon, 27 Jul 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डॉक्टरों के अनुसार विटामिन-डी, कैल्शियम की कमी, मोटापा और खराब जीवनशैली के कारण 30-35 वर्ष की उम्र में भी गठिया और जोड़ों की समस्याएं बढ़ रही हैं। महिलाओं में इसके मामले अपेक्षाकृत अधिक देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
मोटापा बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विटामिन डी, कैल्शियम की कमी और बढ़ता वजन युवाओं के जोड़ों को कमजोर कर रहा है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से गठिया की दिक्कत बन रही है। बीमारी से बचाव के लिए आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी अगले महीने से आगरा मूव्स बेटर अभियान शुरू करेगा। जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


हरीपर्वत स्थित होटल में बैठक करते हुए सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि मोटापा, व्यायाम न करना, फास्टफूड और खराब दिनचर्या के कारण युवाओं में जोड़ दर्द, सूजन और मांसपेशियों की परेशानी मिल रही है। 30-35 की उम्र में भी गठिया मिल रही है। महिलाओं की संख्या अधिक बढ़ रही है। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि चार अगस्त से राष्ट्रीय बोन एंड जॉइंट दिवस से आगरा मूव्स बेटर अभियान शुरू कर रहे हैं। इसमें कॉलेज, सोसाइटी, पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। अभियान के अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि इसमें खानपान, व्यायाम और वजन नियंत्रित रखने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. अशोक विज, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. संजीव बोरा, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. मानवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:
रोजाना 5-10 हजार कदम जरूर पैदल चलें।
प्रतिदिन सुबह की धूप लें, वजन न बढ़ने दें।
फास्टफूड से बचें, हरी सब्जी और फल अधिक खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें