फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फरार चल रहे सैनिक के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Fri, 07 Jun 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी एक मुकदमे में फरार चल रहे एक सैनिक का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें जमीन संबंधी विवाद में पत्नी को पीटे जाने और पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सैनिक ने कहा कि वह देश की रक्षा कर सकता है तो अपने परिवार की भी रक्षा करना जानता है। कार्रवाई न हुई तो वह अपने तरीके से न्याय लेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें सैनिक राजकरण गांव में स्थित अपनी एक जगह के विवाद को लेकर न्याय न मिलने की बात कह रहे हैं। वीडियो में सैनिक का कहना है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर आरोपियों ने उसकी पत्नी की पिटाई की और अभद्रता की है। इसकी शिकायत कई बार थाने में दी जा चुकी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब एक सैनिक के परिवार के साथ ऐसा होगा तो भला न्याय किसे मिलेगा।
सैनिक ने वीडियो में यह चेतावनी भी दी है कि यदि प्रशासन और पुलिस पत्नी को पीटने व अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई नहीं करती तो वह खुद इंसाफ करने पर मजबूर होगा। जब वह देश की रक्षा कर सकता है तो पत्नी बच्चों की रक्षा करना भी वह अच्छी तरह से जानता है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति देखी गई। सीओ कुरावली संजय वर्मा का कहना है कि वीडियो संज्ञान में है। सही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि राजकरण व पड़ोसी महाराज सिंह के बीच एक प्लॉट को लेकर विवाद है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। 9 मार्च को दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्ष के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। बाद में उनके बीच समझौता भी हो गया था। राजकरण के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मामले में फरारी की कार्रवाई की जा चुकी है। कुर्की कार्रवाई को लेकर नोटिस भी घर पर चस्पा किया जा चुका है। वह न तो कोर्ट में आत्मसमर्पण कर रहे हैं न ही अभी तक पकड़ा गया है। इसी बौखलाहट में इस तरह के वीडियो वायरल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें