फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आश्रम रोड पर दो घंटे बंद रही बिजली

Fri, 07 Jun 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आश्रम रोड इलाके में शुक्रवार को दो घंटे तक बिजली बंद रही। गर्मी में बिजली बंद होने से लोग पूरे दिन परेशान हुए। केबलें बदले जाने से लोगों को बिजली बंद होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। फाल्ट होने पर कई इलाकों में एक घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ते ही लोड बढ़ने से फाॅल्ट होने लगे हैं। बिजली विभाग लोगों की परेशानी कम करने के लिए केबलें बदलने का काम कर रहा है। शुक्रवार को आश्रम रोड, मदार दरवाजा इलाके में केबलें बदली गईं। केबलें बदलने के कारण सुबह 10 बजे बिजली बंद कर दी गई। पारा बढ़ने से मौसम गर्म हुआ। दोपहर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने पता किया तब पता चला कि केबलें बदले जाने के कारण दो घंटे तक तक बिजली बंद रहेगी। दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे।

जेई सिविल लाइन शिवम मधेशिया ने बताया कि केबलें बदलने के बाद बिजली चालू करा दी गई है। दोपहर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर को कर्मचारियों के साथ चेक करके बढ़े हुए लोड को देखा। विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। फाॅल्ट के चलते कांशीराम कॉलोनी, महमूदनगर, छपट्टी, वंशीगोहरा इलाके में एक से दो घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें