फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अगस्त की रात होगा ये...., मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 04 Aug 2017 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
social media
विज्ञापन
मथुरा में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी सच्चाई अभी किसी को पता नहीं। यही कारण है कि मैसेज मिलते ही लोग गूगल पर सर्च करना शुरू कर दे रहे हैं। यह मैसेज अब तक पूरे शहर में चर्चा का विषय बन चुका है। 
विज्ञापन


‘12 अगस्त की रात दिन जैसा उजाला रहेगा। नासा के वैज्ञानिक भी इस बात का दावा कर रहे हैं।’, बताया गया है कि आजकल ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हकीकत चाहे जो भी हो लेकिन लोगों की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि आखिर 12 अगस्त की रात कैसी होगी।

फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप पर एक मैसेज तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस संदेश में कहा जा रहा है कि 12 अगस्त की रात दिन जैसी होगी। मैसेज में नासा के वैज्ञानिकों के दावे की भी बात कही जा रही है। जो संदेश चल रहा है उसमें कहा जा रहा है कि 96 साल के बाद पहली बार ये अद्भुत खगोलीय घटना हो रही है। 
विज्ञापन


ये आसमान में अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा उजाला देने वाला अद्भुत उल्कापात होगा। बहरहाल इस संदेश के बाद आम लोगों में इस बात की जबर्दस्त चर्चा है कि आखिर 12 अगस्त रात कैसी होगी। इधर युवा वर्ग इस मैसेज की हकीकत जानने के लिए इंटरनेट को खंगाल रहा है। हर तरफ बस इसी संदेश से संबंधी बातें हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें