फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की सलाह: वायरल बुखार है तो घबराएं नहीं, 5 से 7 दिन में ठीक हो रहा; चिकित्सक की सलाह से दवा लेते रहें

Sun, 01 Sep 2024 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बारिश के मौसम में वायरल बुखार तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। बड़ी ही आसानी से मासूम भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि घबराएं नहीं, ये बुखार पांच से सात दिन में ठीक हो रहा है। 
 
विज्ञापन
बुखार के मरीज। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बारिश के मौसम में बच्चों में वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्हें 104 फारेनहाइट तक बुखार हो रहा है। दौरे पड़ने के साथ बेहोशी छा रही है। ऐसा बुखार 5 से 7 दिन में ठीक हो रहा है। कई बार तो दवा लेने से भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ अरुण जैन ने बताया कि घर के किसी सदस्य को वायरल होने के बाद एक-एक कर पूरा परिवार चपेट में आ रहा है। बच्चों को तेज बुखार हो तो घबराएं नहीं। चिकित्सक की सलाह लें, खुद मेडिकल स्टोर से दवा लेकर संतुष्ट हो जाने की गलती न करें।

एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि बुखार 104 फारेनहाइट तक पहुंचने पर दिमाग में सूजन सहित अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं। अगर बुखार तेज है तो दिन में 4 बार तक बुखार की दवा ली जा सकती है लेकिन इसमें भी चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये करें
- तेज बुखार में पूरे शरीर पर सामान्य पानी की पट्टी रखें, शरीर को पोछें।
- पैरासिटामोल देने के बाद भी बुखार न उतरने पर डाॅक्टर को जरूर दिखाएं।

- ठंडे खाद्य पदार्थ और ठंडे पेय से परहेज करें।
- बुखार-खांसी होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें