एटा में बुखार से युवक की मौत
एटा के मोहल्ला भगीपुर निवासी मोहित ठाकुर उर्फ वीरभान (23) पुत्र सुनील कुमार को तीन-चार दिन पहले बुखार आया। शुक्रवार को वह इलाज के लिए आगरा गया, लेकिन वहां से बिना इलाज के लौट आया। रात में हालत बिगड़ गई। शनिवार सुबह परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज की मेटरनिटी विंग में बनाए गए 10 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड फुल था। चार बीमार बच्चों को सामान्य डेंगू वार्ड के बेडों पर भर्ती किया गया। वहीं, दोनों डेंगू वार्ड के बेड भी फुल हैं। ऐसी स्थिति में तीसरी मंजिल के वार्ड के पास डॉक्टर ड्यूटी रूम में दो बेड डलवाकर मरीजों को भर्ती किया गया।
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मेटरनिटी विंग में करीब 300 बेड की व्यवस्था है। जरूरत के अनुसार सभी मरीजों को संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।