फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सहित तीन की जिंदगी निगल गया बुखार

विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा के गनेशपुर में बुखार से मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली गंजडुंडवारा। जिले में जानलेवा बुखार ने मंगलवार को बालक समेत तीन लोगों की जान ले ली। तीनों ही मौतें तेज बुखार के चलते हो र्गइं। जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 29 पर पहुंच गया है। गंजडुंडवारा के गनेशपुर निवासी सलीम (55) पुत्र रहीमुल्ला को एक दिन पहले तेज बुखार आया। इसके बाद वे इलाज के लिए अलीगढ़ रवाना हो गए। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ में उनकी पुत्रबधु का पहले से ही बुखार का इलाज चल रहा है। पटियाली के प्यारमपुर में प्रांशु (12) पुत्र ओमकार को एक दिन पहले तेज बुखार आया। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। आराम न मिलने से परिजन उसे फिर डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं। मोहल्ला काजी निवासी शकीला (50) पत्नी जलालुददीन को दो दिन पहले तेज बुखार आया। महिला ने बुखार के साथ पेट दर्द की शिकायत बताई।
परिजन उसे गंजडुंडवारा लेकर गए। हालत में सुधार नहीं आया। चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे बाहर ले ज रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बल्लूपुर निवासी सौरभ (17) पुत्र हीरालाल सिंह को अचानक तेज बुखार आया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन उसे फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद ले गए।
विज्ञापन

बुखार से मौत के मामलों की जानकारी मिलने के बाद टीम भेजकर पीड़ित परिवारों एवं आसपास के लोगों की जांच कराई जाएगी। जिससे यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित मिले तो उसका इलाज किया जा सके। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमाओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें