मैनपुरी। तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का मंगलवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने मशाल प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पहले दिन आयोजित एथलेटिक स्पर्धाओं की 3000 मीटर दौड़ में विपिन यादव ने प्रथम स्थान पाया।
बालकों की 100 मीटर दौड़ में राज अवस्थी प्रथम, असित यादव द्वितीय, दिव्यांश तृतीय रहा। 200 मीटर दौड़ में शिवम यादव प्रथम, बलराम चौहान द्वितीय और रविंद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में शिवम यादव प्रथम, मुकीम अली द्वितीय, अनुज कुमार तृतीय स्थान पाने में सफल रहे। 800 मीटर दौड़ में बीटू कुमार प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय, विपिन तृतीय रहा। 3000 मीटर दौड़ में विपिन यादव प्रथम, शिवम द्वितीय और रजत यादव एवं अरविंद ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में बीटू प्रथम, शिवम द्वितीय और अखिलेश यादव तृतीय रहे। ऊंची कूद में उदय प्रताप प्रथम, अतुल कुमार द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय रहे।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, शिखा द्वितीय और वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में शिखा यादव प्रथम, दिव्या गौतम द्वितीय, तुलसी गुप्ता तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम, डॉली द्वितीय, नव्या सिंह तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में प्रियंका यादव प्रथम, अंजली द्वितीय, डॉली तृतीय रहीं। जबकि लंबी कूद में आरती प्रथम, डॉली यादव द्वितीय, डॉली तृतीय रहीं।
इससे पूर्व सांसद खेल स्पर्धा का उदघाटन करते हुए डीएम ने कहा कि प्रतिभागी खेल भावना से स्पर्धाओं में भाग लें। खेल में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को एसपी अशोक कुमार राय, आयोजन सचिव एवं जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, प्रदीप चौहान राज, ब्लॉक प्रमुख घिरोर सत्यपाल सिंह यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत आदि ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन संयोजक प्रदीप चौहान ने किया।
इस मौके पर स्पर्धा के नोडल अधिकारी एवं सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्रा, एएसपी मधुवन कुमार, एसडीएम सदर, बीएसए कमल सिंह, बंटी ठाकुर, अमित सिंह, धीरू राठौर, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे। आयोजन में उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, नेहरू युवा केन्द्र की समन्वयक सोनाली नेगी, जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार, राकेश कुमार, पंकज राठौर, राघवेंद्र दुबे आदि का योगदान रहा।