विपिन यादव अध्यक्ष और हरिभान बने मंत्री
यूपी बेसिक हेल्थ वर्कर्स एवं सुपरवाइजर एसोसिएशन का हुआ निर्विरोध निर्वाचन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। यूपी बेसिक हेल्थ वर्कर्स एवं सुपरवाइजर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को नगर पालिका परिषद मैनपुरी के सभागार में आयोजित हुआ। सर्व सम्मति से विपिन यादव को निर्विरोध अध्यक्ष और हरिभान सिंह को मंत्री चुना गया।
चुनाव अधिकारी प्रातीय अध्यक्ष धनंजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह गौर, मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल आगरा रवींद्र सिंह चौहान और आशुतोष कुमार डीटीओ मैनपुरी की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सभी पदों के लिए एक-एक आवेदन मिलने के बाद चुनाव अधिकारियों ने निर्विरोध चुनाव की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर विपिन यादव को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष और हरिभान सिंह को मंत्री चुना गया। शैलेंद्र कुमार और सिद्धार्थ चौहान उपाध्यक्ष हरिभान सिंह मंत्री, कमल चौहान संगठन मंत्री, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष,नारायण सिंह संप्रेक्षक चुने गए। सचिन यादव को संरक्षक मनोनीत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने 2800 ग्रेड पे और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की फाइलों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर सीएमओ आरसी गुप्ता, धीरज कुमार, शिवराज सिंह, राजीव कुमार, आकाश कुमार, हरिशंकर, वीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र यादव, सुधा यादव आदि मौजूद रहे।