फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद बवाल, पुलिस चौकी फूंकी

Fri, 01 Jan 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस चौकी में की आगजनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में थाना ताजगंज के गांव करभना में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू लेकर जा रहे चालक पवन कुमार यादव की मौत के बाद बवाल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए फतेहाबाद रोड पर शांति मांगलिक अस्पताल के बाहर दो सिपाहियों को जमीन पर गिराकर पीटा।

विज्ञापन



बसई चौकी में पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। बाद में तोरा चौकी के बाहर शव रख दिया और चौकी को फूंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने पीछे भागकर पथराव से खुद को बचाया। लोग वायरलेस सेट और लैपटॉप भी लूटकर ले गए। शहरभर की पुलिस और पीएसी के पहुंचने पर एक घंटे में स्थिति पर काबू किया जा सका।
 

यह भी पढ़ें- उंगली में चुभी सुई का दर्द भी नहीं तोड़ सका टेबल टेनिस खिलाड़ी उमेर का हौसला, मैच हारा...दिल जीता
विज्ञापन


ताजगंज के गांव करभना निवासी पवन कुमार यादव (23) गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर शिल्पग्राम मार्ग से गांव की तरफ आ रहा था। ताजगंज पुलिस का कहना है कि गांव के रास्ते में तोरा चौकी की पुलिस की जीप पर चालक मनोज और सिपाही अजयपाल खड़े थे।
 

यह भी पढ़ें- आगरा बैंक डकैती: 50 हजार का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल


पुलिस को देखकर पवन ने ट्रैक्टर को यू टर्न लेकर मोड़ दिया। पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगे तो पवन ने स्पीड बढ़ा दी। कैला कोल्ड स्टोरेज के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के नाले की पुलिया पर पानी के ट्रैक्टर टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया के एक तरफ खेत में करीब 12 फुट नीचे पलट गई। पुलिस घायल पवन को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एक घंटे बाद गांव करभना से बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए, उन्होंने हंगामा किया। ग्रामीणों की संख्या सौ से अधिक थी। उन्होंने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद सिपाही विजिल की जमीन पर गिराकर पिटाई लगाई।


इसके बाद जाम लगा दिया। रास्ते से निबोहरा थाने का सिपाही भी निकलकर जा रहा था, उसको भी पीट दिया। किसी तरह उसे बचाया जा सका। बाद में भीड़ बसई चौकी पर पहुंच गई। यहां भी पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। शव को तोरा चौकी पर ले जाकर आगजनी कर दी। चौकी के अंदर आग लगा दी। बाहर खड़ी दो बाइकें और एक स्कूटर को फूंक दिया। यहां मौजूद दो सिपाहियों ने भागकर खुद को बचाया। 


सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ सदर महेश कुमार पहुंच गए। लेकिन, भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को देखकर पथराव कर दिया। अधिकारी भी उनकी तरफ जाने की हिम्मत नहीं कर सके। दोपहर करीब डेढ़ बजे शहरभर के थानों की फोर्स और पीएसी के पहुंचने पर आंसू गैस के गोले दागे गए तब कहीं भीड़ भागी। दमकल ने चौकी में लगी आग पर काबू किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें