फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज कछला मार्ग पर शनिवार को फिरोजाबाद के ग्राम सिरौला जसराना निवासी बाइक सवार जयराम (50) की ग्राम मामों के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

जयराम सोरों के नगला सूखा जा रहे थे। जब वह ग्राम मामों के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए । कुछ समय बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सड़क हादसे में उनकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें