कासगंज। जनपद में धान की फसल तैयार हो जाने के बाद क्रय केंद्रों पर भी इसकी आवक शुरू हो चुकी है। किसानों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने प्रत्येक केंद्र के लिए अधिकारी नामित किए है। नामित अधिकारियों को सप्ताह में एक बार केंद्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला खरीद अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में धान खरीद के लिए 18 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की है। खरीद पर नजर रखने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ, तीनों उपजिलाधिकारी, तहसीलदार पटियाली एव सहावर, सहायक निबंधक आयुक्त, खंड विकास अधिकारी गंजडुंडवारा व सिढ़पुरा आदि की डयूटी लगाई है। ये अधिकारी सप्ताह में एक बार केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही इसके साथ ही अल्पसूचना पर भी केंद्रों का निरीक्षण करना होगा। इन अधिकारियों को केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के लिए कार्ययोजना भी तैयार करनी होगी।