फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम प्रधान पर लगाया गबन करने का आरोप

Fri, 02 Feb 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर लगाया गबन करने का आरोप
विज्ञापन

-डीएम से की जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज की ग्रामसभा दिवन्नपुर चौधरी के नौ ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों और भुगतान की जांच कराने की मांग की है। विधायक भोगांव ने भी डीएम से जांच कराने के लिए संस्तुति की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम प्रधान ने ग्रामसभा में कार्य कराने के नाम पर मनमानी और धांधली की है। विकास कार्यों के भुगतान के नाम पर घोटाला किया है। ग्राम पंचायत की बैठक तक नहीं बुलाई गई है। पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्य के नाम पर भी रुपया निकाला गया है। डीपीआरओ के आदेश पर प्रधान के खिलाफ पूर्व में हुई जांच के बाद तत्कालीन एडीओ पंचायत ने रिकवरी कराने की भी संस्तुति की थी। ज्ञापन में ग्रामसभा के संचालन के लिए तीन सदस्यों की समिति बनाने की मांग की गई है। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य ग्रीशचंद्र लोधी, अनुज प्रताप सिंह, सुधादेवी, राजेश कुमार, पारुल, आस्था, संसारवती, ओमप्रकाश, प्रिया राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें