फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कुमार बने जमथरी के ग्राम प्रधान, 542 मत मिले

विज्ञापन
21एमएनपी-30-प्रमाण पत्र के साथ विजेता ग्राम प्रधान विकास कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। ग्राम पंचायत जमथरी में प्रधान पद के लिए मंगलवार को ब्लॉक सुल्तानगंज पर मतों की गणना हुई। इसमें विकास कुमार ने 542 मतों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार को 191 वोटों से शिकस्त दी। जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत जमथरी में प्रधान के रिक्त पद के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। मतदान के बाद मंगलवार को सुबह आठ बजे से ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप की मौजूदगी में मतगणना शुरू कराई गई। लगभग ढाई घंटे में ही मतों की गणना पूर्ण होने के बाद परिणाम की घोषणा की गई। इसमें 542 मतों के साथ विकास कुमार को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने 191 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, राजेश कुमार 351 मतों के साथ दूसरे स्थान पर, विपिन कुमार 306 मतों के साथ तीसरे स्थान पर और देवदत्त 229 मतों के साथ के चौथे स्थान पर रहे। वहीं 28 मतों को निरस्त भी किया गया।
विजेता की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप ने विकास कुमार को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार, एडीओ राजकुमार शर्मा, एडीओ पंचायत करन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी बृजेश अवस्थी मौजूद रहे। मतगणना के दौरान उपजिलाधिकारी राजनरायन त्रिपाठी लगातार कानून व्यवस्था बनाए रहे।
विज्ञापन

पिता के बाद बेटे पर जताया भरोसा
ग्राम पंचायत जमथरी की जनता ने अप्रैल में हुए सामान्य निर्वाचन में रामनाथ को ग्राम प्रधान चुना था। लेकिन छह अक्तूबर 2021 को डेंगू के चलते उनकी मृत्यु हो गई थी। जनता ने उपचुनाव में भी ये भरोसा बरकरार रखा। इसी के चलते पूर्व प्रधान के बेटे विकास कुमार को इस बार प्रधान बनाया। विकास ने बताया कि उसके पिता रामनाथ को केवल 34 वोटों से जीत मिली थी। इस बार जनता के आशीर्वाद से ये आंकड़ा 191 पहुंच गया।
विज्ञापन

हाईलाइट्स
- 2086 थे कुल मतदाता
- 1617 कुल मत पड़े
- 1589 रहे वैध मत
- 28 मत हुए निरस्त
ग्राम प्रधान जमथरी के पद के लिए मतगणना में विकास कुमार को सर्वाधिक मत मिले। उन्हें विजेता घोषित करते हुए प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है।
-महेंद्र प्रताप, निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें