फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन में विदेशी भक्तों ने 250 किलो सूजी के हलुआ का बनाया गोवर्धन पर्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। इस्कॉन मंदिर में विदेशी भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के साथ गिरिराज महाराज का पूजन किया। इस्कॉन भक्तों ने 250 किलो सूजी के हलुआ का गोवर्धन पर्वत बनाया। जिसका पूजन कर परिक्रमा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को इस्कॉन मंदिर के चौक में विदेशी भक्तों ने 250 किलो सूजी के हलुआ का विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया। उस पर भगवान कृष्ण और उनकी लीलाओं को दर्शाया गया। सैकड़ों भक्तों ने गिरिराज महाराज पूजन करने के पश्चात महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धुनों के बीच गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई और भाव नृत्य किया।
इस्कॉन मंदिर वृंदावन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने कहा कि ब्रजवासी ही नहीं विदेशी भक्त भी गोवर्धन महाराज का पूजन बड़े उत्साह के साथ करते हैं। कृष्ण भक्तों ने मंदिर में सामूहिक रुप से उमंग के साथ गोवर्धन पूजन कर परिक्रमा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ त्रिविक्रम दास, त्रिकालांजन दास, धर्मात्मा दास, सनक सनातन दास, विमलकृष्ण दास, श्रीराम पंडित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें