फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस चौकी में छात्रों ने बनाए थे वीडियो, माफीनामा लिखकर देने पर छोड़ा

Wed, 04 Aug 2021 07:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

मंगलवार को अवधपुरी चौकी के दो वीडियो वायरल हुए थे। इनमें एक वीडियो नौ सेकंड का था। इसमें तीन लड़के नजर आ रहे थे। तीनों गाना गा रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस चौकी में तीन लड़कों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा की अवधपुरी चौकी में चार छात्रों ने गाना गाते हुए और दरोगा की कुर्सी पर बैठते हुए वीडियो बनाए थे। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। उन्होंने अपनी गलती मानी। पुलिस को माफीनामा लिखकर दिया। चारों के नाबालिग होने और माफी मांगने पर पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने किशोरी के लापता होने पर चारों चौकी पर बुलाया था। चौकी से सिपाहियों के जाते ही उन्होंने वीडियो बनाई थी।

विज्ञापन

मंगलवार को अवधपुरी चौकी के दो वीडियो वायरल हुए थे। इनमें एक वीडियो नौ सेकंड का था। इसमें तीन लड़के नजर आ रहे थे। तीनों गाना गा रहे थे। दूसरा वीडियो छह सेकेंड का था। इसमें एक लड़का स्टाइल में चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठता नजर आ रहा था। इसके बाद मेज पर पैर रख लेता है। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी मुनिराज जी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पहचान होने के बाद पुलिस रात में ही उनके घर पहुंच गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि चारों की उम्र 16 साल है। वह क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। एक दसवीं, दो 11वीं और चौथा 12वीं में पढ़ता है। क्षेत्र में एक किशोरी 31 जुलाई को लापता हो गई थी। एक अगस्त को किशोरी के पिता ने चौकी पर आकर शिकायत की। उन्होंने चारों किशोरों पर शक जताया। इस पर चारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मगर, कुछ देर बाद ही किशोरी मिल गई। इस पर पिता ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। चौकी प्रभारी नहीं थे। सिपाही किशोरी को उसके घर छोड़ने गए थे। पीछे चारों लड़कों ने वीडियो बना लिए। उन्हें लग रहा था कि पुलिस ने बुलाया है तो साथ के दोस्त मजाक बनाएंगे। इस पर अपने दोस्तों को दिखाना चाहते थे कि पुलिस चौकी में उनका जलवा है। पुलिस भी उनका कुछ नहीं कर सकती है। चारों नाबालिग थे। उन्होंने चौकी में किसी तरह की अनैतिक लाभ नहीं लिया। उन पर कोई अपराध नहीं बनता था। माफीनामा लिखकर देने पर चारों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


दोस्त ने कर दिया सोशल मीडिया पर शेयर
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि चारों छात्रों ने यह वीडियो अपने एक दोस्त को दिखाया था। उसने व्हाट्स पर वीडियो मांगा था। उसी दोस्त ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वायरल हो गया। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

आगरा पुलिस चौकी में लड़कों की हरकत: दरोगा की कुर्सी पर बैठ मेज पर रखे पैर, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें