फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रामलीला के मंच पर पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब पीकर वर्दी की गरिमा को किया तार-तार; निलंबित

Fri, 06 Oct 2023 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में रामलीला के मंच पर पुलिसकर्मी के हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। उसने शराब पीकर मंच पर वर्दी की गरिमा को तार-तार कर दिया। सिपाही को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
Agra: रामलीला के मंच पर पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रामलीला के मंच पर वर्दीधारी पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। शराब के नशे में जीआरपी में तैनात सिपाही हरीशचंद्र ने मंच पर वर्दी की गरिमा को तार-तार कर दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो सिपाही हरीशचंद्र को निंलबित कर दिया। लेकिन इससे पहले ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


रामलीला मंच पर अभद्रता करने पर जीआरपी के मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि मुख्य आरक्षी शराब के नशे में धुत था। विधायक की शिकायत और वीडियो वायरल होने पर एसपी जीआरपी ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ेंः- UP: रेस्त्रां के कमरे में इस हाल में थे युवक और युवतियां...अचानक पहुंच गए एसडीएम, हो गए शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन


एसपी जीआरपी आदित्य लांगेह ने बताया कि 5 अक्तूबर को बिजलीघर मैदान पर हो रही रामलीला मंचन में मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र की अभद्रता का वीडियो सामने आया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर उठाया तमंचा...बन गए गैंगस्टर सुच्चा और फैजल, शिक्षक को मार दी गोली; धरे गए

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि शराब के नशे में सिपाही हरीश चंद्र करीब 9 बजे रामलीला मंच पर चढ़ आया और आयोजन की पवित्रता भंग कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करने लगा। इस पर इसकी पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें