फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विहिप गांवों में आयोजित करेगी राम उत्सव कार्यक्रम

Sun, 26 Mar 2023 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद के नगर कार्यालय पर राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित उनका पूजन किया। वहीं भगवान श्रीराम के आर्दशों को अपनाकर समाज में समरसता लाने की अपील की गई। वहीं गांव गांव राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आवाह्न किया गया।
विज्ञापन



जिला मंत्री सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सभी को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को समान बताया है। समाज के सभी वर्ण जब एक साथ रहते हैं, तो समरसता से हिंदू और देश मजबूत होता है। उन्होने कहा कि विहिप के पदाधिकारी गांव गांव पहुंचकर राम उत्सव कार्यकंरम आयोजित करेंगे। नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया।

विभाग मंत्री विनयराज महेश्वरी ने बताया कि भगवान श्रीराम आदर्शोकं पर हिंदूओं को चलना चाहिए। जिससे हिंदू धर्म की रक्षा हो सके। धर्मक्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखें। कार्यक्रम में विभाग संयोजक मोहित गुप्ता, प्रमोद साहू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लालाराम, दीपक गुप्ता, एकेश्वर गुप्ता, अजयपाल सचेत, मुनीश माहेश्वरी, बबलू यादव, रमेश तोमर, कमल बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें