कासगंज। बौद्ध आर्मी ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। इसके लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बौद्ध आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महान सम्राट अशोक ने अखंड भारत का विस्तार किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के विचारों का प्रसार किया। आजाद भारत में अशोक चक्र को राष्ट्र ध्वज के केंद्र में स्थान मिला है। कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। जिससे जयंती के कार्यक्रमों को लोग मना सकें। ज्ञापन देने वालों में शिवा बौद्ध, जगतपाल शाक्य, अतुल शाक्य, मुनीश कुमार, राजकुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।