फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रातभर शव को रौंदते रहे वाहन: सड़क पर चिपकी हड्डियां, बिखर गए चीथड़े, देखकर लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

Mon, 02 Jan 2023 02:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हो गया। यहां हादसे में मृत युवक के शव को रातभर हाईवे से निकल रहे वाहन कुचलते रहे। इससे शव छोटे-छोटे टुकड़ों में बिखर गया। हड्डियां सड़क पर चिपक गईं। 
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर कीठम के पास नव वर्ष के पहले दिन झकझोर देने देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मृत राहगीर के शव को हाईवे पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहन रात भर रौंदते रहे। इससे शव के चीथड़े उड़ गए और सड़क पर बिखर गए। सोमवार की सुबह वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने हाईवे पर बिखरे शव के टुकड़ों को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


रुनकता में कीठम के पास नव वर्ष के दिन अज्ञात वाहन की चपेट में आकर राहगीर की मौत हो गई। मथुरा से आगरा आने वाले हाईवे पर उसका शव पड़ा रहा। इस दौरान मथुरा की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहन रात भर शव को रौंदते रहे। सोमवार की सुबह करीब सात बजे आसपास ढाबों पर काम करने वाले कुछ लोग वहां से निकल रहे थे। उन्हें टुकड़ों में बिखरा शव दिखाई दिया।  

मृतक के शरीर पर पहने कपड़े भी सड़क पर चिपक गए। शव के बचे हुए टुकड़े देखकर शव पुरुष का होना लग रहा है। रात में घना कोहरा होने की वजह से सड़क पर पड़ा शव वाहन चालकों को दिखाई नहीं दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाही ने बताया कि शव की शिनाख्त मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मुरैना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें