फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैंटीलेटर संचालन को लेकर प्रशासन चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण से लड़ाई में जुटे स्वास्थ्य महकमे को वैंटीलेटर संचालन कराने के लिए विशेषज्ञों की दरकार है। जिला अस्पताल में वैंटीलेटर लगाने के लिए विशेषज्ञों की तलाश स्वास्थ्य महकमे को है। अब डीएम ने सोशल मीडिया पर एनएसथीसिया सेवानिवृत्त चिकित्सक या निजी चिकित्सक की तलाश के लिए संदेश दिया है। इसके अलावा वैंटीलेटर ऑपरेटर की भी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कोरोना अस्पताल में वैंटीलेटर उपलब्ध है। ताकि गंभीर मरीजों का बेहतर उपचार किया जा सके, लेकिन वैंटीलेटर संचालन करने के लिए विशेषज्ञ नहीं मिल पाए और न ही जिले में कोई एनएसथीसिया चिकित्सक है। पिछले साल से इनकी तलाश चल रही है, लेकिन कोई विशेषज्ञ नहीं मिल सका है। अब डीएम सीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपील की है कि यदि कोई सेवानिवृत्त एनएसथीसिया चिकित्सक या कोई प्रशिक्षित चिकित्सक जो वैंटीलेटर का संचालन सके एवं वैंटीलेटर ऑपरेटर यदि कोई इच्छुक हो तो उसे अस्पताल में तत्काल तैनाती दे दी जाएगी। सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी का यह मैसेज तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अब उम्मीदें बढ़ी हैं कि शायद वैंटीलेटर संचालन को कोई विशेषज्ञ मिल जाए।
पिछले साल जून में आए थे वैंटीलेटर
शासन स्तर से गंभीर मरीजों के इलाज के लिए पिछले साल जून महीने में कोरोना अस्पताल को वैंटीलेटर मिले थे। उसके बाद विशेषज्ञों की मांग लगातार शासन से की गई। कई बार रिमाइंडर भेजे। तत्कालीन सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव की ओर से विशेषज्ञों के लिए रिक्तियां भी निकाली गईं, लेकिन नियुक्तियां नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें