मंदिर में तोड़फोड़ कर दान पेटी से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने घेर लिया। उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में मंदिर में तोड़फोड़ और दान पेटी से रुपये चोरी करने का आरोपी तोहिद को पुलिस ने वायु विहार में चेकिंग अभियान के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पिछले दिनों 100 साल पुराने पटवारी मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि वह वायु विहार मार्ग पर मौजूद है। इस पर टीम में घेराबंदी कर ली।
आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।