फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात को सोते समय छत से गिरा पीआरडी कर्मी, मौत

विज्ञापन
अशोक कुमार  - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव अडूपुर में बुधवार की रात को छत पर सो रहे पीआरडी कर्मी नीचे गिर गए। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन को जानकारी हुई तो आननफानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


गांव अडूपुर के रहने वाले अशोक कुमार (55) पीआरडी में कार्यरत थे। बुधवार की रात को खाना खाने के बाद वह छत पर सोने के लिए चले गए थे। देर रात किसी समय वह छत से नीचे गिर गए। उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजन ने बृहस्पतिवार की सुबह जागने पर हो सकी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया। बिछवां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पीआरडी कर्मी का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें