फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज किसी से पीछे नहीं: डॉ. सुमंत

विज्ञापन
घिरोर में वैश्य एकता परिषद की बैठक में मौजूद परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक शनिवार की देर शाम मैरिज होम में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के समय में वैश्य समाज किसी से पीछे नहीं है। वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए पांच दिसंबर को जिलेभर के वैश्य बंधु मैनपुरी में एकत्रित होंगे। इसी दिन वैश्य एकता स्वाभिमान यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की एकता ही वैश्य समाज के सम्मान व स्वाभिमान को आगे लाएगी। वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था चलाने में महती भूमिका निभाता है। वैश्य समाज को आबादी के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी नहीं मिलती है। स्वाभिमान यात्रा वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी अवश्य दिलाएगी।
भुवनेंद्र जैन ने कहा कि वैश्य समाज पूरे मनोयोग के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए संपर्क करेगा, जिससे जीत भी मिलेगी। सतीश मधुप ने कहा कि जो समाज अपनी आवाज बुलंद नहीं करता वह एक दिन मृत हो जाता है। प्रदेश मंत्री शिवकुमार शास्त्री, रिशू अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, विप्लव जैन, प्रवीण अग्रवाल, अक्षय जैन, दीपक जैन, महेशचंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, संजय जैन, निक्की अग्रवाल, प्रदीप जैन, भैयालाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें